Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

*CG – धमतरी : रतावा के आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया वजन त्यौहार,0 से 6 वर्ष के बच्चों की हुई जांच,सरपंच संघ के अध्यक्ष उमेश देव सहित लोग लोग बड़ी संख्या में रहे मौजूद….*

धमतरी,14 फरवरी 2026। धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत रताव के आंगनबाड़ी केंद्र में वजन त्यौहार मनाया गया, जो एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम था,जिसका उद्देश्य 0-6 वर्ष के बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर की जांच करना था, इस कार्यक्रम के दौरान, बच्चों का वजन और ऊंचाई मापी गई, ताकि उनके पोषण स्तर का आकलन किया जा सके और कुपोषण की पहचान की जा सके।

इस अवसर पर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बच्चों का वजन और ऊंचाई मापी और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली,माताओं और किशोरियों को संतुलित और पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी गई और बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में पोषण के महत्व के बारे में बताया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस दौरान कार्यक्रम के मुख्यअतिथि रहे ग्राम पंचायत रहे के सरपंच और नगरी सरपंच संघ के अध्यक्ष उमेश देव ने कहा कि मौके पर उपस्थित माताओं और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से कुपोषण और बीमारियों की पहचान होती है,इसलिए वजन त्यौहार में भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाना चाहिए,साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी में मिलने वाले पोषण आहार का नियमित रूप से उपयोग करने और बच्चों को समय – समय पर जांच के लिए आंगनवाड़ी केन्द्र लाने की अपील की, जिससे बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास की सही और उचित जानकारी मिल सके।

इस दौरान कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर खुशीराम नाग अध्यक्ष आदिम जाति सेवा सहकारी समिती घटुला, योगेश्वर नेताम ग्राम पटेल रतावा, हरिशंकर मरकाम आमगांव, शिक्षा समिति, कुशल देव, द्रोपति नेताम पंच, संतोषी नेताम,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भानमती नेताम, सहायिका, अश्वनी निषाद मितानीन, फुलेश्वरी नेताम कार्यकर्ता कसपुर और पालकगण सहित माताएं और बच्चे मौजूद रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.