Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG —पुलिस का नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी, बाइक की डिग्गी में छुपाकर ले जा रहा था गांजा, आरोपी गिरफ्तार

कांकेर /पखांजूर 13 फरवरी 2026:- जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के तहत पखांजूर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पखांजूर की टीम ने अवैध रूप से गांजा का परिवहन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा के निर्देशन में 12 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पीव्ही 21 दुर्गापुर निवासी गुरूपद विश्वास लाल-काले रंग की बिना नंबर की एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल से गांजा लेकर आ रहा है। वह महाराष्ट्र की ओर से पेनकोडो मार्ग से अपने गांव जा रहा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक बिंदुलता देवांगन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम पीव्ही 37 रूपनगर चौक तिराहा मेन रोड पर घेराबंदी की। जांच के दौरान आरोपी की मोटरसाइकिल की डिग्गी से एक पिंक रंग के फूलदार झोले में प्लास्टिक के अंदर छुपाकर रखा गया 885 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके से एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, एक विवो मोबाइल फोन और बिना नंबर की एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपी गुरूपद विश्वास उम्र 33 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

कांकेर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। जिला पुलिस द्वारा 94791-55125 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जहां सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.