चारामा के लाल निवेश शंखवार का जलवा 21 विकेट लेकर प्लेट कॉम्बाइन टीम में बनाई जगह


चारामा:— छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट प्लेट ग्रुप टूर्नामेंट में चारामा के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी निवेश शंखवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेट कॉम्बाइन टीम में अपनी जगह बनाई है। यह चयन उनके निरंतर उत्कृष्ट खेल और कड़ी मेहनत का परिणाम है।
टूर्नामेंट के दौरान निवेश शंखवार ने अपनी धारदार गेंदबाजी से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 21 विकेट लेकर राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी गेंदबाजी न केवल प्रभावशाली रही, बल्कि टीम के लिए मैच जिताऊ भी साबित हुई।
निवेश ने कुल 70 ओवर की गेंदबाजी करते हुए कई महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट हासिल किए। उनके प्रदर्शन की खास बात यह रही कि उन्होंने मजबूत टीमों के खिलाफ भी बेहतरीन खेल दिखाया।
बस्तर के खिलाफ: 11 विकेट
जांजगीर-चांपा के खिलाफ: 4 विकेट
कोरिया के खिलाफ: 7 विकेट
इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उनका चयन प्लेट कॉम्बाइन टीम में किया गया है, जो उनके क्रिकेट करियर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
चारामा क्रिकेट संगठन के अध्यक्ष श्री अंकित शर्मा ने बताया कि निवेश शंखवार हमेशा से एक जुझारू बॉलिंग ऑलराउंडर रहे हैं। उन्होंने कभी भी कड़ी धूप या बरसते पानी में मेहनत करने से परहेज नहीं किया। आज की यह उपलब्धि उनकी उसी मेहनत का परिणाम है।
साथ ही, चारामा क्रिकेट संगठन के उपाध्यक्ष चंद्रशिवम सिन्हा सहित संगठन के सभी सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों ने निवेश शंखवार की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।निवेश का यह प्रदर्शन न केवल चारामा, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।
Live Cricket Info







