Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

भाजपा नेता टिकेश सिन्हा की बहन का निधन, रक्षाबंधन से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कांकेर। भारतीय जनता पार्टी सरोना मंडल के अध्यक्ष  टिकेश सिन्हा की बड़ी बहन एवं चारामा-जुनवानी निवासी श्रीमती असतला नागराज का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

रक्षाबंधन के पर्व से महज दो दिन पहले बहन के निधन की खबर ने श्री टिकेश सिन्हा और उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस बार परिवार के लिए बेहद दुखद परिस्थितियों में आया है।

 

श्रीमती असतला नागराज के निधन से परिवार ने अपने प्रिय सदस्य को खो दिया है। उनके निधन पर भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

 

सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.