Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

10 साल बाद उसी दफ्तर में लौटे कलेक्टर कुंदन कुमार, पुराने स्टाफ को देखते ही भावुक हुए

भानुप्रतापपुर के पूर्व एसडीएम रहे कलेक्टर ने कर्मचारियों को गले लगाकर ताजा की पुरानी यादें, एसडीएम-तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

भानुप्रतापपुर 25 अगस्त 2026:— कांकेर जिले के कलेक्टर कुंदन कुमार ने मंगलवार को भानुप्रतापपुर का दौरा किया। उन्होंने एसडीएम और तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर कुंदन कुमार करीब 10 साल पहले भानुप्रतापपुर एसडीएम के रूप में इसी कार्यालय में पदस्थ रहे थे। लंबे समय बाद अपने पुराने कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने उस समय के परिचित कर्मचारियों से मुलाकात की। पुराने स्टाफ को देखकर कलेक्टर भावुक नजर आए और कई कर्मचारियों को गले लगाकर पुरानी यादें साझा कीं।

इसके बाद कलेक्टर ने कार्यालय के अलग-अलग कक्षों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन का भी दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और आवश्यक जानकारी के बारे में जानकारी ली।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.