Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

छत्तीसगढ़ के चौमुखी विकास की दिशा में ऐतिहासिक बजट 2026-27 : ओम प्रकाश साहू

चारामा/कांकेर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 प्रदेश के चौमुखी विकास, समृद्धि एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल के रूप में सामने आया है। यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला एवं कर्मचारियों के सर्वांगीण उत्थान के संकल्प के साथ तैयार किया गया है।

भाजपा मंडल चारामा के अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट “विकसित छत्तीसगढ़” की मजबूत नींव रखेगा। बजट में कृषि, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, उद्योग और रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे समाज के हर वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा कि किसानों के हित में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं, युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी योजनाएं, महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु विशेष प्रावधान तथा अधोसंरचना विकास के लिए बढ़ाया गया बजट प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

ओमप्रकाश साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। अंत में उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट जन-जन की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरने वाला है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.