Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG… वनांचल क्षेत्र नगरी में ” अक्ती तिहार ” की धूम, बच्चों ने पारंपरिक अंदाज में गुड्डा,गुड़िया की रचाई शादी, वार्डवासियों संग पार्षद चेलेश्वरी साहू भी हुई शामिल,कहा.. हमारी संस्कृति और…!!

धमतरी,21 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 7 और 8 में अक्षय तृतीया, जिसे स्थानीय रूप से अक्ती तिहार के नाम से जाना जाता है, बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया, इस अवसर पर पूरे वार्ड में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया,जहां वार्ड पार्षद चेलेश्वरी साहू शामिल होकर इस पर्व को लोगों संग पारंपरिक अंदाज में मनाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अक्ती तिहार के इस खास मौके पर बच्चों ने पारंपरिक लोक संस्कृति को जीवंत करते हुए गुड्डा-गुड़िया का विवाह रचाया,इस प्रतीकात्मक विवाह में बच्चों ने पूरी लगन और उत्साह के साथ सभी रीति-रिवाज निभाए,हल्दी, मड़वा, बारात, फेरे और विदाई जैसी सभी रस्मों को बेहद सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया, बच्चों की मासूमियत और उनकी रचनात्मकता ने वहां उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में वार्डवासियों की भारी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई,महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर कार्यक्रम में भाग लिया और लोकगीतों व मंगल गीतों के माध्यम से वातावरण को और भी आनंदमय बना दिया,वहीं बुजुर्गों ने बच्चों को आशीर्वाद देकर इस परंपरा को आगे बढ़ाने की सराहना की।

इस आयोजन में विशेष रूप से भाजपा मंडल नगरी महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं नगर पंचायत नगरी वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद श्रीमती चेलेश्वरी लखन लाल साहू भी शामिल हुईं, उन्होंने बच्चों के इस सांस्कृतिक प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी लोक परंपराओं और संस्कृति को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,उन्होंने वार्डवासियों के एकजुटता और उत्साह की भी सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान सामूहिक सहभागिता, पारंपरिक खेल, गीत-संगीत और सामाजिक मेलजोल ने इस अक्ती तिहार को यादगार बना दिया। इस आयोजन ने न केवल बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का काम किया, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और एकता का संदेश भी दिया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.