Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

अंतागढ़–नारायणपुर सड़क की बदहाली पर AAP का बड़ा चक्काजाम, प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

अंतागढ़ 24 अगस्त 2026 :— अंतागढ़-नारायणपुर स्टेट हाईवे-05 की जर्जर सड़क, जगह-जगह गड्ढों और कीचड़ की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी बस्तर ने मंगलवार को चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। पार्टी ने सड़क की बदहाली के कारण बंद हुई बस सेवा को दोबारा शुरू कराने और सड़क निर्माण पूरा होने तक माइंस के भारी हाईवा वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आप के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आप नेताओं ने कहा कि अंतागढ़-नारायणपुर मार्ग क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए आवागमन की प्रमुख सड़क है। बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। सड़क की खराब स्थिति के चलते बस संचालकों ने भी सेवा बंद कर दी है, जिससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देवलाल नरेटी ने कहा कि सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और बाजार तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि सड़क खराब होने के बावजूद भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से समस्या और गंभीर हो रही है। जब तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं होता, तब तक भारी हाईवा वाहनों के संचालन पर रोक लगाई जानी चाहिए।

प्रदेश प्रवक्ता एवं बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने कहा कि पार्टी ने शांतिपूर्ण तरीके से जनता की समस्या को लेकर चक्काजाम किया था। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के बजाय सड़क की समस्या का समाधान करना चाहिए।

वरिष्ठ नेता परवेज खान ने कहा कि सड़क की बदहाली का असर स्कूली बच्चों और युवाओं पर भी पड़ रहा है। बारिश में कीचड़ के कारण विद्यार्थियों को स्कूल, कॉलेज और आईटीआई जाने में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि विकास का मतलब केवल माइंस से भारी वाहनों का संचालन नहीं, बल्कि जनता को बेहतर सड़क और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना भी है।

यूथ विंग जिला अध्यक्ष बारसू हुपेंडी ने कहा कि क्षेत्र के युवा सड़क की समस्या से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को गिरफ्तारियां करने के बजाय सड़क निर्माण की स्पष्ट समय-सीमा बतानी चाहिए। जिला महासचिव शिव पोटाई ने कहा कि सड़क की समस्या अब कई गांवों के हजारों लोगों को प्रभावित कर रही है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक करने की चेतावनी दी गई।

पार्टी नेताओं ने अंतागढ़-नारायणपुर मार्ग का तत्काल निर्माण, सड़क निर्माण पूरा होने तक भारी हाईवा वाहनों पर रोक, गड्ढों और दलदल की तत्काल मरम्मत, बंद बस सेवा को फिर शुरू कराने तथा विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने की मांग रखी।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि आंदोलन जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर किया गया है। यदि सरकार जल्द ठोस कदम नहीं उठाती है तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

प्रदर्शन में प्रदेश संगठन मंत्री राजू सलाम, देवलाल नरेटी, नरेन्द्र नाग, परवेज खान, बारसू हुपेंडी, शिव पोटाई, सुरेश कवासी, अमित कश्यप, सुनहेर हिड़को, सुरेंद्र उइके सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.