Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

जलभराव मुद्दे पर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने कहा— अपनी नाकामी छिपाने के लिए कर रही राजनीति

चारामा। नगर पंचायत चारामा में जलभराव और नाली सफाई की समस्या को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नगर की अव्यवस्था के लिए कांग्रेस पूरी तरह जिम्मेदार है, क्योंकि नगर पंचायत में कांग्रेस का अध्यक्ष और पार्षद हैं तथा लंबे समय तक प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

साहू ने कहा कि कांग्रेस अब अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए चक्काजाम की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में जब कांग्रेस की सरकार और क्षेत्र की विधायक सावित्री मनोज मंडावी थीं, तब भी जलभराव की समस्या बनी रही, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने नगर पंचायत से तत्काल नालियों की व्यापक सफाई, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं में सुधार की मांग की। उन्होंने कहा कि चारामा की जनता अब आंदोलन नहीं, बल्कि जवाबदेही और विकास चाहती है। साथ ही उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस पार्षदों से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की बात भी कही।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.