Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

छ.ग. स्टेयर्स राज्य युवा खेल, 2025-26 के प्रतियोगिता में अभाविप का शानदार प्रदर्शन‌,

मनेन्द्रगढ़ 28 मई 2026:— अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई, मनेन्द्रगढ़ के कार्यकर्ताओं ने खेल जगत के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए, नगर एवं जिले के नाम गौरवान्वित किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राष्ट्रीय खेल संवर्धन संगठन द्वारा आयोजित छ.ग. स्टेयर्स राज्य युवा खेल, 2025-26 में विद्यार्थी परिषद से जुड़े प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए, स्वर्ण पदक एवं रजत पदक अपने नाम किया तथा प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर स्थान सुनिश्चित कर नई उपलब्धियां दर्ज की।

इस प्रतियोगिता में नगर सहमंत्री सरिता सिंह ने अपने शानदार क्रीड़ा कौशल का प्रदर्शन करते हुए, प्रथम स्वर्ण प्राप्त किया। वहीं अभिषेक सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए, द्वितीय रजत प्राप्त किया तथा पारस ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए, प्रथम स्वर्ण प्राप्त कर मनेन्द्रगढ़ जिले को गौरवान्वित किया।

इन खिलाड़ियों की सफलता से नगर एवं जिले में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं युवाओं ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की है।

परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे नगर, संगठन एवं युवा शक्ति के लिए प्रेरणा का प्रतीक है।

विद्यार्थी परिषद ने विश्वास व्यक्त करते हुए, कहा है कि आने वाले समय में ये प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मनेन्द्रगढ़ एवं संगठन का नाम पूरे देश दुनिया में रोशन करेगी।

विद्यार्थी परिषद सदैव युवा छात्र प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने व उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा उनके लिए कार्य करती रहेगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.