Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस की मंडल स्तरीय बैठक, तीन मंडलों में उठी उपभोक्ताओं की आवाज

भानुप्रतापपुर 21 अगस्त 2026:— स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिल समेत आम लोगों से जुड़े स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को भानुप्रतापपुर ब्लॉक के तीन मंडलों में मंडल स्तरीय बैठक आयोजित की। कोरर, भानबेड़ा और भानुप्रतापपुर मंडल में हुई बैठकों में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण और स्थानीय लोग शामिल हुए। बैठकों में बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और क्षेत्र की अन्य समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैठकों में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल बढ़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। कांग्रेस ने सरकार से स्मार्ट मीटर से जुड़े मामलों की जांच कराने और उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान करने की मांग की।

 

बैठक में कांग्रेस की ओर से बिजली उपभोक्ताओं से जुड़ी मांगों को लेकर भी चर्चा की गई। इनमें बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस लेने, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना फिर से लागू करने, स्मार्ट मीटर की जगह सामान्य मीटर लगाने तथा अधिक वसूली की शिकायतों की जांच कर उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग प्रमुख रही।

 

कोरर मंडल में बीरेश ठाकुर ने साधा निशाना कोरर मंडल की बैठक में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर ने कहा कि बिजली हर परिवार की जरूरत है और इसका सीधा असर आम आदमी की जिंदगी पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर ग्रामीणों के बीच कई तरह की शिकायतें और आशंकाएं हैं। सरकार और बिजली विभाग को इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पारदर्शी तरीके से जांच करनी चाहिए।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानुप्रतापपुर के अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और बिजली बिल तथा स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों को विभाग के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि आम उपभोक्ता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ नहीं पड़ना चाहिए।

वहीं कोरर मंडल अध्यक्ष ब्रिज लाल मंडावी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली उपभोक्ताओं को बिल संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल पहले की तुलना में अधिक आ रहा है। उन्होंने कहा कि इन शिकायतों को गंभीरता से लेकर उपभोक्ताओं को स्पष्ट जानकारी और राहत दी जानी चाहिए। मंडावी ने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्र में लोगों से संपर्क कर बिजली से जुड़ी समस्याओं को सामने लाएं।

भानबेड़ा मंडल में ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा भानबेड़ा मंडल की बैठक में मंडल अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष भानुप्रतापपुर सुना राम तेता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। कई उपभोक्ता बढ़े हुए बिल को लेकर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को केवल शिकायत तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि संगठन के माध्यम से संबंधित विभाग और सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में उपभोक्ताओं से संपर्क कर बिजली बिल और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों की जानकारी जुटाएं, ताकि वास्तविक समस्याओं को सामने लाया जा सके।

भानुप्रतापपुर मंडल में मनीष योगी ने रखी बात भानुप्रतापपुर मंडल की बैठक में मंडल अध्यक्ष मनीष योगी ने कहा कि स्मार्ट मीटर और बिजली बिल को लेकर लोगों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि सरकार को उपभोक्ताओं की परेशानी को समझते हुए उनकी शिकायतों का समाधान करना चाहिए। बिजली जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की स्थिति नहीं बननी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार मैदान में रहेगी और जरूरत पड़ने पर इन समस्याओं को लेकर आगे आंदोलन भी किया जाएगा।

संगठन प्रभारी ठाकुर राम कश्यप ने कहा- गांवों तक पहुंचेगा कांग्रेस का अभियान

कांकेर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी ठाकुर राम कश्यप ने तीनों बैठकों में कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिजली बिल और स्मार्ट मीटर की समस्या आज सीधे आम परिवार के बजट से जुड़ी हुई है। ऐसे मुद्दों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आने वाले दिनों में गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करेगी और बिजली बिल, स्मार्ट मीटर समेत स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार और संबंधित विभाग से जवाब मांगेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

बैठकों में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और क्षेत्र की अन्य समस्याओं को लेकर अपनी शिकायतें और सुझाव भी रखे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम जनता से जुड़े इन मुद्दों को आने वाले दिनों में और व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा। साथ ही जल्द ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर स्मार्ट मीटर बिजली बिल का अधिक भार पर बूथ स्तर पर पद यात्रा कर विद्युत विभाग का घेराव और उर्ग आंदोल किया जाएगा।

इस दौरान बीरेश ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़, जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी, भानुप्रतापपुर ब्लाक संगठन प्रभारी, आदिवासी कांग्रेस जिला प्रभारी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी, हेमंत ध्रुव जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी कांकेर, गणेश सोनी कांग्रेस कमेटी कांकेर, शिवा शुक्ला वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता,सोहेब अख्तर युवा कांग्रेस, सुना राम तेता मण्डल अध्यक्ष व जनपद अध्यक्ष भानुप्रतापपुर,ब्रिज लाल मंडावी कोरर मंडल अध्यक्ष, मनीष योगी भानुप्रतापपुर मंडल अध्यक्ष,ब्रिज बती कावड़े जनपद उपाध्यक्ष भानुप्रतापपुर, शेखर यदु भानुप्रतापपुर संगठन प्रभारी, प्रदीप कुरेटी सरपंच संघ अध्यक्ष भानुप्रतापपुर व जिला कांग्रेस कमेटी सचिव, विजय नेताम कांग्रेस कार्यकर्ता, वीरेंद्र कुरेटी सेक्टर प्रभारी,गणेश सोनी,रमेश पांडे,शिवा शुक्ला शोएब अहमद,नरेश जायसवाल,प्रदीप कुरेटी,संजू नेताम,रामनाथ दुग्गा,भोला साहू,प्रमोद कोमरा,राजकुमार दर्रों,राजकुमार तेता,विजय नेताम, तामेश्वर नरेटी,और समस्त सेक्टर प्रभारी एवं बूथ प्रभारी, बिएलओ 2 पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एंव सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.