Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — अस्पताल के पास सजा था जुए का फड़ चारामा पुलिस की रेड में 12 जुआरी गिरफ्तार,5.96 लाख का सामान जब्त, दो कार और तीन बाइक भी कब्जे में

चारामा, 20 जुलाई 2026:— कांकेर जिले के चारामा थाना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगद रकम के साथ दो कार, तीन मोटरसाइकिल, नौ मोबाइल फोन और जुए में इस्तेमाल किए जा रहे ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत 5,96,510 बताई गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चारामा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के पास बने शेड में कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना चारामा और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छापा मारकर 12 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी शिवदत्त निषाद, देवेंद्र कुमार सेन, खेमलाल गजेंद्र, वीरेंद्र मेश्राम, देवप्रसाद उईके, इंद्रजीत रामटेके, ईश्वर नेताम, प्रकाश सिन्हा, डी.के. बंछोर, गोविंद जुर्री, महेंद्र निषाद और अरुण मंडावी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 31,510 नगद, 9 मोबाइल फोन, 2 कार, 3 मोटरसाइकिल, ताश के 52 पत्ते और एक चटाई जब्त की। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थाना चारामा पुलिस और जिला साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कांकेर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.