भर्रीटोला में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण


चारामा 20 अगस्त 2026:— शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भर्रीटोला में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत कांकेर की अध्यक्ष किरण नरेटी ने पौधा लगाकर की।
इस दौरान किरण नरेटी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को जागरूक होना जरूरी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और ग्रामीणों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी जरूरी है।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भर्रीटोला-मचांदूर की सरपंच नूतन भोयर, जय हिंद रक्तदान सेवा समिति छत्तीसगढ़ के संरक्षक टीकम ताराम, संकुल प्राचार्य माखनलाल साहू, लक्षण बंजारे, मनीष अल्फ्रेड सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
Live Cricket Info







