Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

मोरखण्ड़ी के जंगल में नक्सल डम्प का भंडाफोड़, 4 भारमार बंदूक समेत हथियारों का जखीरा बरामद

कांकेर 25 अगस्त 2026:— जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखण्ड़ी के जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सल डम्प बरामद किया है। संयुक्त टीम ने डम्प से भारमार बंदूक सहित वायरलेस सेट, जीपीएस, सोलर प्लेट और अन्य नक्सली सामग्री जब्त की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार 24 अगस्त को जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस टीम ने मोरखण्ड़ी के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प का पता चला।

डम्प से 4 भारमार बंदूक, 3 बंदूक बैरल, 1 वायरलेस सेट, 3 बंडल बिजली वायर, 1 जीपीएस, 1 छोटी सोलर प्लेट और 1 चार्जर बरामद किया गया। इसके अलावा नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री भी मिली है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज बद्री नारायण मीणा, डीआईजी बीएसएफ दीपक तिवारी, कांकेर एसपी निखिल राखेचा और 94वीं वाहिनी बीएसएफ के प्रभारी सेनानी सुभाष चंद्र के मार्गदर्शन में की गई।

अभियान में बीएसएफ के इंस्पेक्टर हनुमान मीणा, उप निरीक्षक मोहित बंसल और बीडीएस टीम कमांडर उप निरीक्षक रोशन लाल मीणा सहित जवान शामिल रहे। पुलिस के अनुसार सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में सर्चिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.