CG — चारामा जूनियर क्रिकेट लीग 2026 का सफल समापन, कांकेर थंडर्स बनी विजेता


चारामा 30 जून 2026:- चारामा क्रिकेट संगठन के तत्वावधान में आयोजित चारामा जूनियर क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल में कांकेर थंडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्री मारुति क्रिकेट क्लब, भानुप्रतापपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं श्री मारुति क्रिकेट क्लब उपविजेता रही। फाइनल मुकाबले में आदित्य कुरैटी ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं श्री मारुति क्रिकेट क्लब, भानुप्रतापपुर के आकाश जैन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
टूर्नामेंट पुरस्कार विजेता:
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: आकाश जैन (श्री मारुति क्रिकेट क्लब, भानुप्रतापपुर) – 102 रन एवं 8 विकेट
बैटर ऑफ द टूर्नामेंट: निखिल देवांगन (कांकेर थंडर्स) – 107 रन
बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट: आकाश जैन – 8 विकेट
फील्डर ऑफ द टूर्नामेंट: आदित्य गोलानी (श्री मारुति क्रिकेट क्लब, भानुप्रतापपुर) – 3 डिसमिसल
विकेटकीपर ऑफ द टूर्नामेंट: आयुष साहू (कांकेर थंडर्स) – 5 डिसमिसल
समापन समारोह में चारामा क्रिकेट संगठन के अध्यक्ष अंकित शर्मा ने सभी खिलाड़ियों, टीमों, अंपायरों, स्कोररों, आयोजकों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र में क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस अवसर पर संगठन के सदस्य सोमेश जुर्री, कमलप्रीत सिंह, निक्की सिन्हा, नवीन रॉय एवं कौशल दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Live Cricket Info







