Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

कांकेर,10 अप्रैल 2026। नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र के नाथिया नवागांव के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार चारामा क्षेत्र के उड़कुड़ा गांव निवासी मंडावी परिवार शादी समारोह में शामिल होने कांकेर ब्लॉक के चिवराज़ गांव गया हुआ था। कार्यक्रम से लौटते समय उनकी कार की सामने से आ रही दूसरी कार से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में 3 महिलाएं, एक मासूम बच्चा और 2 पुरुष शामिल हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल कांकेर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

इस हृदयविदारक हादसे के बाद उड़कुड़ा गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। देर रात जैसे ही घटना की खबर फैली, बड़ी संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। एक ही परिवार के 6 सदस्यों की असमय मौत ने हर किसी को गमगीन कर दिया है।

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.