CG – 3 दोस्तों की मौत : खड़ी ट्रक से बाईक की जोरदार टक्कर,हादसे में एक ही गांव के तीन लोगों की गई जान,शोक में डूबा पूरा गांव…

बालोद,14 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर मिल रही है, बताया जा रहा है कि यहां तेज रफ्तार बाईक सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई,जिससे बाईक के परखच्चे उड़ गए.. वहीं इस हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत होने की खबर है, इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक दिल दहला देने वाली ये घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है,जहां बीते कल यानी शुक्रवार की देर रात बालोद,दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग में जमही टोल प्लाजा के पास की है, बताया जा रहा है कि यहां तेज रफ्तार बेकाबू बाईक की सड़क किनारे खड़ी अज्ञात ट्रक से टक्कर हो गई, जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही जान चली गई।
बताया जा रहा है कि ये घटना उस वक्त हुई जब शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे गुजरा गांव के रहने वाले तीन युवक विनोद,प्रशांत और हरीश हल्बा एक बाईक में सवार होकर किसी काम से कुसुमकसा गए हुए थे, जहां से वापस अपने गांव लौटने के दौरान जमही टोल प्लाजा के पास उनकी बाईक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे अंधेरे में खड़ी ट्रक के पीछे से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए, अंदेशा है कि अंधेरा होने के कारण युवकों को सड़क किनारे खड़ी ट्रक दिखाई नहीं दिया होगा,जिसके चलते उनकी बाईक ट्रक से जा भिड़ी, बताया जा रहा है इस हादसे में तीनों युवकों के सिर पर गंभीर चोट लगी जिसके कारण तीनों दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इधर हादसे की जानकारी मिलते ही दल्लीराजहरा थाना प्रभारी सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और तत्काल एम्बुलेंस की मदद से शवों को जिला अस्पताल मर्चयुरी भेजवाया,वहीं सड़क पर लापरवाही पूर्वक ट्रक खड़ा करने वाले अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है,फिलहाल आरोपी चालक फरार बताए जा रहे हैं, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
जानकारी के मुताबिक तीनों मृतक आपस में दोस्त थे,सभी गुजरा गांव के रहने वाले थे,जैसे ही हादसे की खबर गांव में पहुँची,वहां सन्नाटा पसर गया,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,ग्रामीणों में सड़क किनारे बेतरतीब खड़े होने वाले भारी वाहनों के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
Live Cricket Info









