नरहरपुर पुलिस ने धान और नगदी चोरी के दो मामलों का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार


नरहरपुर 26 अगस्त 2026: — पुलिस ने धान और नगदी चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक 17 वर्षीय अपचारी बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के धान की बिक्री से खरीदा गया मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कपड़े, 600 रुपए नगद और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, नरहरपुर की एक महिला ने खेत में रखे 24 बोरा धान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ की, जिसमें चोरी की बात सामने आई। आरोपियों ने चोरी किए धान को अलग-अलग समय में बेचकर पैसे आपस में बांटने और खर्च करने की बात बताई। पुलिस ने 5 बोरा धान भी बरामद किया है।
जांच में किराना दुकान और कंप्यूटर दुकान से 45,070 रुपए नगद और स्मार्ट वॉच चोरी करने के एक अन्य मामले में भी आरोपियों की संलिप्तता सामने आई।
पुलिस ने किशन मंडावी, विजय मरकाम और अजय नेताम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन और थाना प्रभारी सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में की गई।
Live Cricket Info







