CG :- कांकेर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर राम कश्यप बने जिला महामंत्री; कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

कांकेर, 6 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश संगठन की ओर से जारी सूची में जिले के कई नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि नई टीम के गठन से जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की गतिविधियां और अधिक सक्रिय रूप से संचालित होंगी।
कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष बसंत यादव ने चारामा में नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें जिला अध्यक्ष बसंत यादव ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
नई कार्यकारिणी में ठाकुर राम कश्यप को जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर का महामंत्री नियुक्त किया गया है। लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे ठाकुर राम कश्यप को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी उन्हें लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।
नए दायित्व मिलने पर ठाकुर राम कश्यप ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व तथा जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा कर उन्हें इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए वे पार्टी नेतृत्व के प्रति आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने बताया कि वे पिछले लगभग 15 वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और इस दौरान संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए लगातार जनसेवा और संगठनात्मक कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी लगन और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
ठाकुर राम कश्यप ने कहा कि जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके लिए वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन विस्तार, जनहित के मुद्दों को उठाने और कांग्रेस की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है और इसी ताकत के आधार पर कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाया जाएगा।
बताया जाता है कि ठाकुर राम कश्यप वर्तमान में जनपद पंचायत चारामा के उपाध्यक्ष भी हैं और क्षेत्र में सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे अपने क्षेत्र के लोगों के बीच हमेशा उपस्थित रहते हैं और जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन के सामने आवाज उठाते रहे हैं।
नई जिम्मेदारी मिलने की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर बधाई दी। इस अवसर पर बसंत यादव – जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ठाकुर राम कश्यप, राजेंद्र साहू – जिला महामंत्री, शिवा राम जुर्री, श्रीमती मंजू सुभाष सोनकर – जिला उपाध्यक्ष, दौलत नायक, चित्रकांत सिन्हा – सचिव और पुरुषोत्तम सिन्हा – कार्यकारिणी सदस्य का कांग्रेस पदाधिकारी और पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें विजय ठाकुर – प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी, कृष्णा नायक – मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूरी, अर्जुन देवांगन – युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष, जय प्रकाश गावड़े – जिला महासचिव युवा कांग्रेस, भागवत नेताम, दिनेश राठौर, अफजल खान, सुभाष सोनकर, कैलाश कैठोलिया, चंदन रजक, अरविंद नेताम और सुल्तान खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Live Cricket Info






