Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — मनरेगा से गांधी का नाम हटाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, धान खरीदी तिथि बढ़ाने की मांग,, नेशनल हाइवे पर प्रदर्शन

कांकेर/चारामा 30 जनवरी 2026:- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विरोध और धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण कांकेर द्वारा चारामा के कोरार चौक स्थित सेड में सभा आयोजित कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।

सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नेशनल हाइवे पर उतरकर जोर-शोर से नारेबाजी कर सांकेतिक चक्का जाम किये । इस दौरान केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है और किसानों व मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वही उपस्थित कांग्रेस के नेताओं ने महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों को याद करते हुए कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और गरीबों के उत्थान का रास्ता दिखाया। मनरेगा जैसे कानून के माध्यम से ग्रामीण गरीबों को रोजगार और सम्मान देने की सोच गांधी जी के सिद्धांतों पर आधारित है। ऐसे में मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने की कोशिश उनके योगदान को मिटाने का प्रयास है, जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।

इसके साथ ही नेताओं ने खरीफ फसल वर्ष 2025-26 के धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकांश किसान आज भी धान खरीदी केंद्रों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। तकनीकी खामियों, रकबा त्रुटियों और विभागीय लापरवाही के कारण कई किसान अब तक अपनी उपज नहीं बेच पाए हैं, जिससे वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

कांग्रेस ने मांग की कि मनरेगा कानून और महात्मा गांधी का नाम यथावत रखा जाए तथा धान के समर्थन मूल्य पर खरीदी की तिथि कम से कम एक माह बढ़ाई जाए। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया, तो कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करेगी। इस दौरान में बसंत यादव जिला अध्यक्ष, हिरवेंद्र साहू ब्लॉक अध्यक्ष, भुनेश्वर नागराज अध्यक्ष नगर पंचायत, नरेंद्र यादव पूर्व सदस्य गौ सेवा आयोग, अमृत लाल देवांगन, महेंद्र नायक किशोर नेताम, राजेंद्र सलाम, कृष्णा नायक चंद्र कुमार कांगे गोविन्द पटेल भूषण सिन्हा रानू कमलेश सेन सत्तार खान जीतेन्द्र साहू विनोद साहू बोधन लाटिया कुबेर ठाकुर डेमल ठाकुर श्याम लाल वाल्मीकि सुरेश गड़पाले जय प्रकाश गावड़े नोतान भोयर बाल कृष्णा सलाम जगमोहन दर्रो संतोष शिंदे कैलाश कठोलिया अरुण सोरी पुरुषोत्तम सिन्हा अर्जुन देवांगन सुधांसु पाण्डेय सुरेंद्र सधावानी समीर ठाकुर समीर बंछोऱ मंजू सोनकर अंजू नाग धर्मिन सोरी मोहित नायक सुखु कांगे विकाश मंडावी शायम् सुन्दर डहरे तेजन्द्र साहू सहित सैंकड़ो कार्यकर्त्ता की उपस्थिति रही

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.