Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG :— बस्तर में साइबर सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुए डॉ. कैलाश साहू, केसेकोडी में चलाया जागरूकता अभियान

कांकेर 24 अप्रैल 2026:— कांकेर जिले से 80 किलोमीटर दूर सुदूरांचल क्षेत्र कोयलीबेड़ा से लगभग 10 किलोमीटर अंदर स्थित ग्राम केसेकोडी में आज साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों, खासकर महिलाओं और बच्चों को साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकरी दी गई। कार्यक्रम में साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके समझाए गए और एक डेमो के माध्यम से यह भी दिखाया गया कि किस तरह लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाते हैं और उससे कैसे बचा जा सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अभियान की पहल JKS के सीईओ डॉ. कैलाश साहू द्वारा की गई है। उनका उद्देश्य है कि बस्तर का हर नागरिक, खासकर बच्चे, साइबर अपराध से दूर रहें और जागरूक बनें। हाल के समय में बस्तर क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराध के मामलों को देखते हुए उन्होंने यह मुहिम शुरू की है और लगातार गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. साहू ने बताया कि बच्चों को कम शुल्क में साइबर से जुड़ी शिक्षा दी जाएगी, ताकि वे इस क्षेत्र में ज्ञान हासिल कर सकें और भविष्य में साइबर एक्सपर्ट बन सकें। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से क्लास संचालित की जा रही हैं। नए बच्चों के लिए फ्री डेमो क्लास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे पहले सीखकर समझ सकें।

केसेकोडी गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं से विशेष रूप से चर्चा की गई और उन्हें मोबाइल व इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के बारे में बताया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को एक एंटी रेडिएशन चिप भी निःशुल्क वितरित किया गया।

डॉ. कैलाश साहू का कहना है कि हर नागरिक को साइबर अपराध के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। इसके लिए वे लगातार बैठक, क्लास और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, ताकि लोग ठगी से बच सकें और सुरक्षित डिजिटल जीवन जी सकें।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.