उजियारा अभियान के तहत बांदे पुलिस और बीएसएफ ने बाइक से गांजा ले जा रहे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,, आरोपियों से 3.750 किलो गांजा, नगदी, बाइक और मोबाइल समेत 2.73 लाख रुपये का सामान जप्त,भेजा जेल*


कांकेर 26 अगस्त 2026:— नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बांदे पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से 3 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस को 25 अगस्त को सूचना मिली थी कि दो लोग बाइक से गांजा लेकर पानावार से तोड़हुर की ओर जा रहे हैं। इसके बाद बांदे पुलिस और बीएसएफ की टीम ने तोड़हुर गांव के प्राथमिक स्कूल के सामने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान कमल मंडल उम्र 37 और चिरंजीत मंडल उम्र 37 के रूप में हुई है। दोनों पीव्ही-100 जयराम नगर, थाना बांदे के रहने वाले हैं।
पुलिस ने कमल मंडल के पास से 2 किलो 230 ग्राम गांजा, 310 रुपये और बाइक बरामद की। वहीं चिरंजीत मंडल के पास से 1 किलो 520 ग्राम गांजा, 500 रुपये और मोबाइल फोन मिला।
पुलिस ने गांजा, बाइक, मोबाइल और नगदी मिलाकर कुल 2 लाख 73 हजार 310 रुपये का सामान बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में बांदे थाना पुलिस के साथ बीएसएफ जी ब्रांच और 94वीं बटालियन की टीम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Live Cricket Info







