Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG – ब्रेकिंग: युवक, युवती ने किया सुसाईड, एक पेड़ पर फंदे पर लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने की जांच शुरू..

धमतरी,1 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से सनसनी खेज मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि एक ही पेड़ पर युवक, युवती का फंदे पर लटका हुआ शव मिला है, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला सिहावा थाना क्षेत्र के महुआ बाहरा, पोड़ीडीही क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां नहर किनारे खेत की तरफ आम के पेड़ में युवक और युवती का फांसी पर लटकते लाश मिला है, दोनों ने सुसाईड जैसे आत्मघाती कदम क्यों उठाया?या मामला कुछ और है इस बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

 

खबर है कि आज जब स्थानीय ग्रामीणों खेतों की तरफ गए तो फंदे पर लटका हुआ युवक, युवती का शव देखकर हैरान रह गए, देखते ही देखते इस बात की जानकारी पूरे गांव में फैल गई, लिहाजा लोग मौके पर पहुंचने लगे,शुरूआती दौर में मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है,इस घटना से इलाके में हड़कंप है,फिलहाल पुलिस जांच और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.