कांकेर ब्रेकिंग :— कांकेर कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर का तबादला, कुंदन कुमार होंगे कांकेर के नए कलेक्टर


कांकेर18 अगस्त 2026:— छत्तीसगढ़ शासन ने मंगलवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कांकेर कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर का तबादला कर दिया है। उन्हें अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं कुंदन कुमार, भा.प्र.से. (2014) को कांकेर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। शासन ने उन्हें वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित करते हुए आगामी आदेश तक कलेक्टर, जिला कांकेर के पद पर पदस्थ किया है।
शासन द्वारा जारी आदेश के बाद अब कुंदन कुमार कांकेर जिले की प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे। नए कलेक्टर की नियुक्ति के साथ जिले में प्रशासनिक स्तर पर नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं।


Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info







