Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG – VIDEO : कोंडागांव में भड़का ग्रामीणों का आक्रोश.. मक्का प्लांट के गन्दगी और दुर्गंध से परेशान लोगों ने खोला मोर्चा,देर रात शुरू हुई प्रर्दशन अभी भी जारी,प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर….

कोंडागांव,13 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में ग्रामीणों का आक्रोश देखने को मिला है,बताया जा रहा है कि पूरा मामला कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंकरण एवं विपणन सहकारी समिती मर्यादित कोंडागांव की है, जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर प्रर्दशन किया है,लोगों का आरोप है कि प्लांट से निकलने वाली बेतहाशा गंदगी और बदबू से वे परेशान है,उनकी फसलें भी प्रभावित हो रही है,जिसे लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने बीते देर रात से उग्र प्रदर्शन करते हुए हंगामा कर दिया है,इस दौरान गुस्साए लोगों ने ने प्लांट परिसर में खड़े वाहनों को निशाना बनाया और कुछ वाहनों में तोड़फोड़ कर दिया, जिसे प्रबंधन को भारी क्षति होने की संभावना जताई जा रही है,हालांकि मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम सहित प्रशासनिक अमले और पुलिस अधिकारी सहित टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की प्रयास में जुटी हुई है,लेकिन समाचार लिखें जाने तक ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर डटे हुए है,बताया जा रहा है कि मक्का प्लांट परिसर के पास अभी भी तनाव पूर्ण स्थिती बनी हुई है,जहां पुलिस बल तैनात किया गया है।

खबरों की माने तो कोकोड़ी गांव में मक्का प्लांट संचालित है, आरोप है कि जहां से निकले वाली गंदगी और असहनीय दुर्गंध को लेकर ग्रामीण बेहद परेशान रहते हैं,लोगों को स्वास्थ्य परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है, किसानों की फसलों को भी नुकसान हो रहा है, इन सब समस्या से छुटकारा पाने के लिए ग्रामीणों द्वारा पूर्व में मांग और विरोध प्रदर्शन किया जा चुका है, बावजूद इसके जिम्मेदार जनप्रतिनिधि,प्रबंधन और अफसरों ने लोगों की मांग पर एक्शन लेने के बजाय सिर्फ आश्वासन देते रहे,ऐसे में नाराज लोगों ने प्रर्दशन करते हुए मक्का प्लांट में तोड़फोड़ कर दिया, बताया जा रहा है कि ग्रामीण प्लांट बंद करने की मांग को लेकर अभी भी मौके पर डटे हुए है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है गांव में मक्का प्लांट के पास अभी भी ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर प्रर्दशन कर रहे हैं, लिहाजा मौके पर बड़ी संख्या पुलिस बल तैनात किया गया है,वहीं प्रशासनिक अधिकारी लोगों को समझाने के प्रयास में जुटे हुए है, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर लगातर प्रर्दशन कर रहे हैं, ग्रामीणों का कहना है कि जब उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जायेगा तब तक वो लोग ऐसे ही प्रर्दशन करते रहेंगे,आगे बताया कई वह लिखित तौर पर भी प्रशासन से मामले की शिकायत कर चुके हैं,लेकिन आज तक उनके समस्या का कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका है,बताया जा रहा है कि आक्रोशित ग्रामीणों ने मीडिया से भी चर्चा करने से इनकार कर दिया है,हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से निकलने वाली बदबू, गंदगी और फसल खराब होने जैसी समस्याओं से वे लंबे समय से परेशान हैं, इसी कारण वे प्लांट को बंद करने की मांग करते हुए पूर्व में भी कई बार विरोध प्रदर्शन किया गया है, लेकिन इस बार ग्रामीणों ने उग्र रास्ता अपना लिया।

मामले में एसडीएम अजय उरांव ने बताया कि हम लोगों के संज्ञान में आया है कि कोकोड़ी मक्का प्लांट में कल रात करीब साढ़े 8 से 9 बजे दस, बारह लोग प्लांट में घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं, बाद में प्रशासन को ये जानकारी मिली कि पूरी गांव की बस्ती भीड़ इकट्ठी हो गई है,कल पूरे प्लांट में क्षति पहुंचाई गई है.. उसका सुबह पहुंचकर हम लोग आकलन कर रहे हैं, कुल लोगों से बात करने पर पता चला कि उनका मुख्य उद्देश्य प्लांट को बंद करवाने का है, वो शासन चाहते हैं कि प्लांट को बंद किया जाय और सील लगाया जाय, इन बिंदु पर उच्च स्तर पर बात चल रही है, जो भी आकलन है उसका आकलन प्लांट के कर्मचारी कर रहे हैं, गांव वालों से विस्तृत चर्चा कर उनका निराकरण करने का प्रयास करेंगे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.