Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर 18 अगस्त 2026:— छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज 18 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं कांकेर, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा समेत कई जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। ऐसे में लोगों को बारिश के दौरान खुले स्थान, पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।कांकेर के लिए खास अपडेट: आज कांकेर में अधिकतम तापमान करीब 26°C और न्यूनतम करीब 24°C रहने का अनुमान है, जबकि नमी काफी अधिक है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.