Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG : NH – 30 में भीषण सड़क हादसा,स्विफ्ट डिजायर कार और ट्रक की टक्कर,3 जवान और एक चालक की गई जान, एक की हालत गंभीर,मौके पर पुलीस की टीम…

धमतरी,14 फरवरी 2025।छत्तीसगढ़ के धमतरी में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में तीन जवान और एक वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दिल को झकझोर देने वाली इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और परमार्थ एंबुलेस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डुमन साहू और हेमंत प्रधान मौके पर पहुंचकर वाहन में फसे शवों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल मर्चयुरी पहुंचाया गया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है,जहां आज सुबह खपरी बाईपास के पास नेशनल हाइवे 30 में जगदलपुर से रायपुर की तरफ जा रही एमपी पासिंग स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 17 ZH 4897 की ट्रक से टक्कर हो गई,इस हादसे में 201 कोबरा बटालियन के तीन जवान और चालक की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी की कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई,और मृतकों के शव कार में फस गया, जिससे निकालने के लिए पुलिस की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी और आखिरकार गैस कटर की मदद शवों को बाहर निकाला गया,फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

मृतकों का नाम जवान मुकेश कुमार, सौरभ तोमर, राजकुमार गोंड और चालक हीरालाल नागर बताए जा रहे है,वहीं एक जवान अभियान राय की हालत गंभीर बताई जा रही जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,इधर हादसे की ख़बर ख़बर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई,इस घटना को जिस किसी ने भी देखा या सुना उसकी आंखे भर आई,जवानों की मौत से पूरा इलाका शोक में डूब गया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.