छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,, कई IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं, कांकेर समेत कई जिलों को मिले नए कलेक्टर,,देखे लिस्ट


रायपुर 19 अगस्त 2026:— छत्तीसगढ़ सरकार ने 18 अगस्त 2026 को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। प्रदेश के कई जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति की गई है।
सबसे बड़ा बदलाव कांकेर जिले में हुआ है। कांकेर कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर का तबादला कर उन्हें नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का संचालक बनाया गया है। वहीं कुंदन कुमार को मुंगेली कलेक्टर के पद से हटाकर कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है।
इसी तरह रणवीर शर्मा को गरियाबंद का कलेक्टर, अमृत विकास टोपनो को मुंगेली का कलेक्टर, जयश्री जैन को सक्ती का कलेक्टर और तुलिका प्रजापति को कबीरधाम का कलेक्टर बनाया गया है।
वहीं तंजूजा सलाम को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का कलेक्टर बनाया गया है। रोमा श्रीवास्तव को जिला पंचायत सरगुजा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
सरकार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। सोमनाथ बोरा को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है, जबकि आर. संगीता को सचिव, मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

Live Cricket Info







