Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG— कांकेर में दर्दनाक सड़क हादसा: कुलगांव के पास ओडिशा से आए श्रद्धालुओं की टैक्सी नाले में गिरी, दो की मौत

कांकेर 14 जनवरी 2026:- जिले में तेज रफ्तार, लापरवाही और सड़क सुरक्षा के प्रति उदासीनता ने एक बार फिर दो जिंदगियों को निगल लिया। सबसे बड़ी बात तो यह है कि भी जिले भर में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। लेकिन सड़क हादसे ने सड़क सुरक्षा सप्ताह की पोल खोलकर रख दिया है। शहर से सटे ग्राम कुलगांव में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में यात्रियों से भरी एक टैक्सी (ओमनी बस) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नाले में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में एक पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार कुल 18 लोगों में से 16 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा के नवरंगपुर जिले से पखांजूर मेला देखने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ओमनी बस क्रमांक CG 17 KJ 8609 बुधवार को कुलगांव के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और मोड़ पर नियंत्रण खोते ही टैक्सी सीधे सड़क से नीचे नाले में जा समाई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हादसे में वाहन चालक एवं मालिक ओमप्रकाश कार्ला, निवासी बोरगांव, केशकाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी मृतक महिला की पहचान मिताली मजूमदार, पति निर्मल मजूमदार, निवासी भामा कुंदई, जिला नवरंगपुर (ओडिशा) के रूप में हुई है। दोनों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस एवं यातायात पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से जिला कोमलदेव मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में कई को सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। तीन घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। हादसे की खबर लगते ही शहर के नामचीन समाजसेवी संस्था प्रमुख अजय पप्पू मोटवानी अपनी टीम के साथ पहुंचकर घायलों को हरसंभव इलाज मदद कर मानवता का मिशाल पेश किया गया है।

बताते चले कि वाहन चालक ओमप्रकाश कारला पिता सेवाराम कारला उम्र 53 वर्ष निवासी केशकाल, मिनाती मजूमदार पति निर्मल मजूदार उम्र 45 वर्ष निवासी पीवी 52 जिला नवरंगपुर निवासी है।

घायलों में शामिल सोभित राय पिता ललित राय निवासी पीवी 02 पारबिल थाना कुंदई जिला नवरंगपुर उड़ीसा, सुजिता मजुमदार 40 वर्ष, दीनबंधु विश्वास पिता खगेन विश्वास 47 वर्ष, रिभा राय पति विमल राय 55 वर्ष, प्रमिला अधिकारी पति मानिक अधिकारी 38 वर्ष, राजराय पिता रंजीत राय 14 वर्ष, टुकुन विश्वास पति देवरत्न 15 वर्ष, अशिम अधिकारी पिता सपन अधिकारी 30 वर्ष निवास उदयपुर थाना रायघर जिला नवरंगपुर, दिव्या अधिकारी पिता अशिम अधिकारी 5 वर्ष, रीता अधिकारी पति असीम अधिकारी उम्र 22 वर्ष, दीक्षित अधिकारी पति असीम अधिकारी उम्र आठ माह, रजिया पति स्व. अजगर अली 35 वर्ष निवासी केशकाल जिला कोंडागांव, रिफत पति स्व. अजगर अली 15 वर्ष निवासी केशकाल, श्यामलाल नेताम पिता मिट्ठुराम नेताम उम्र 50 वर्ष निवासी सिवनी पाल केशकाल शामिल है। इसके अलावा अन्य घायलों का भी अस्पताल में उपचार जारी है।बाक्स

क्षमता से अधिक सवारी बैठाई गई:- बताया जा रहा है कि वाहन में क्षमता से अधिक सवारी बैठाई गई थी, जिससे संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस द्वारा हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।इस हादसे ने एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा, यात्री वाहनों की फिटनेस और ओवरलोडिंग जैसे गंभीर मुद्दों को सामने ला दिया है। सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक ऐसे हादसों में निर्दोष लोगों की जान जाती रहेगी? क्या प्रशासन और परिवहन विभाग ऐसे अवैध और असुरक्षित वाहनों पर सख्ती करेगा, या हर बार की तरह हादसे के बाद जांच और आश्वासन तक ही मामला सीमित रह जाएगा?

स्थानीय नागरिकों ने भी हादसे पर गहरा आक्रोश जताते हुए कहा कि कुलगांव क्षेत्र में सड़क की स्थिति और यातायात नियंत्रण पहले से ही खराब है। तेज रफ्तार वाहनों पर न तो नियमित निगरानी होती है और न ही क्षमता से अधिक सवारी ढोने वालों पर प्रभावी कार्रवाई। यदि समय रहते सख्त कदम उठाए जाते, तो शायद आज दो परिवारों को अपनों की अर्थी नहीं उठानी पड़ती।

फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। वहीं अस्पताल में भर्ती घायलों के इलाज पर प्रशासन द्वारा नजर रखी जा रही है। यह हादसा न सिर्फ दो मौतों की कहानी है, बल्कि सिस्टम की उस चूक का आईना भी है, जो बार-बार सामने आने के बावजूद सुधरने का नाम नहीं ले रही।

यातायात प्रभारी दीपक साव ने बताया कि ओडिशा नौवरंगपुर जिले से टैक्सी पखांजूर मेला देखने जा रही थी जिसमें लगभग अठारह लोग सवार थे हादसे में टैक्सी चालक और एक महिला सवार की मौत हो गई वहीं टैक्सी में सवार सोलह लोग घायल हो गए जिसमें तीन गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.