Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — 67 किलो से ज्यादा गांजा तस्करी मामले का फरार आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार,,कांकेर पुलिस की ‘उजियारा अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई,,

कांकेर 31 जुलाई 2026:— उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस ने उजियारा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 67.380 किलोग्राम गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय प्रदीप गिहार निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को नरहरपुर थाना क्षेत्र में सूचना मिली थी कि एक क्रेटा वाहन में अवैध गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने भारतमाला मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चालक तेज रफ्तार में वाहन भगाने लगा, लेकिन ग्राम डब्बीपानी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए।

वाहन की तलाशी लेने पर तीन बोरियों में रखे 13 पैकेटों से 67.380 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने करीब 33.69 लाख रुपये कीमत का गांजा, 10 लाख रुपये कीमत की क्रेटा कार और दो अतिरिक्त नंबर प्लेट जब्त की। कुल जब्ती की कीमत लगभग 43.69 लाख रुपये बताई गई है।

मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। फरार आरोपी के उत्तर प्रदेश के बदायूं में छिपे होने की जानकारी मिलने पर नरहरपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम वहां पहुंची। तकनीकी जानकारी और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर कांकेर लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थाना नरहरपुर और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.