Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG : ब्रेकिंग .. सिहावा पुलिस की सतर्कता के आगे तस्करों की प्लान फेल! 15 दिनों के अंदर गांजा पर तीन बड़ी कार्रवाई,अब लग्जरी कार में भवानीपुर से गांजा लेकर नासिक जा रहे 3 आरोपी अरेस्ट…!!

धमतरी, 6 मई 2026। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ सिहावा पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 37 किलोग्राम गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई सिहावा थाना क्षेत्र में की गई। मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान सांकरा से झरिया बाहरा मार्ग पर गहना सियार मोड़ के पास एक कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार से अलग-अलग पैकेटों में रखा गया गांजा बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी उड़ीसा के भवानी पटनम से गांजा लेकर महाराष्ट्र के नासिक जा रहे थे। हालांकि, सिहावा पुलिस की सतर्कता के चलते उनके मंसूबे नाकाम हो गए और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

गौरतलब है कि सिहावा पुलिस द्वारा पिछले कुछ दिनों में लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। दो दिन पहले ही सांकरा में वन विभाग के हाईटेक बैरियर के पास पुलिस ने एक कार से 50 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त कर महाराष्ट्र के तीन आरोपियों को पकड़ा था।

 

इसके अलावा, कुछ दिन पूर्व इसी नाके पर वन विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान एक क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया था, जिसे बाद में पुलिस के सुपुर्द किया गया। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों को पुलिस की बड़ी और अहम सफलता के रूप में देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अवैध तस्करी पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.