“‘मैंने सुधरने का मौका दिया, लेकिन वह नहीं सुधरी’ एक पेज का लेटर लिख 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली


रायपुर 27 अप्रैल 2026:— रायपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भाटा गांव में रहने वाले 25म वर्षीय युवक कोमल वर्मा ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 24 अप्रैल की रात की है। उस समय युवक के पिता और छोटा भाई घर की छत पर सो रहे थे, जबकि उसकी मां शादी में गई हुई थी। इसी दौरान देर रात युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उसने लिखा कि वह पिछले 5 साल से रिलेशन में था, लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड पीछे से 3-4 अन्य लड़कों से भी बात करती थी। कई बार पकड़ने के बाद भी वह बहाने बनाकर उसे मना लेती थी।
सुसाइड नोट में युवक ने यह भी लिखा कि उसने उसे सुधरने का मौका दिया, लेकिन वह नहीं मानी, इसलिए वह यह कदम उठा रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच प्रेम संबंध (लव एंगल) के आधार पर कर रही है।
बताया जा रहा है कि कोमल वर्मा एयरपोर्ट में काम करता था और वह मूल रूप से बलौदा बाजार जिले के सुहेला थाना क्षेत्र के खपराडीह गांव का रहने वाला था। रायपुर में वह अपने परिवार के साथ रहता था।
घटना की जानकारी परिवार को 25 अप्रैल की सुबह हुई, जब उन्होंने कमरे में युवक को फंदे पर लटका पाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जवान बेटे की इस तरह मौत से माता-पिता गहरे सदमे में हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।
Live Cricket Info







