Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG.. धमतरी में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मुख्य अतिथि रहे विधायक अजय चंद्राकार ने कहा.. योग को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा,स्वस्थ एवं समृद्ध राष्ट्र निर्माण में निभाएं भूमिका..!!

धमतरी, 21 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित हरदिहा साहू समाज भवन, रत्नाबांधा रोड में जिला स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य उपहार है, जिसने आज पूरी दुनिया को स्वास्थ्य और संतुलित जीवन का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों के फलस्वरूप योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के करोड़ों लोग इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का विज्ञान है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने तथा इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि योग स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ तनावमुक्त जीवन जीने में भी सहायक है। पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि योग भारतीय सनातन संस्कृति की अनुपम देन है, जो मानव जीवन को संतुलन, अनुशासन और आत्मिक शांति प्रदान करती है।

योग प्रशिक्षक सुश्री रेवती नेताम के मार्गदर्शन में उपस्थित प्रतिभागियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, पवनमुक्तासन, अर्धचक्रासन एवं शवासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी तथा ध्यान की क्रियाओं के माध्यम से मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा। योगाभ्यास के दौरान पूरे परिसर में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण, जीवनशैली संबंधी बीमारियों की रोकथाम तथा मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने, अपने परिवार एवं समाज को योग के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में विधायक श्री अजय चंद्राकर ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग एवं नशामुक्त जीवन दोनों ही आवश्यक हैं। सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर पूर्व विधायक रंजना साहू, एसपी सूरज सिंह परिहार, ने भी संबोधित किया ,योग की महत्वता बतायी, नगर निगम सभापति कौशिल्या देवांगन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेंद्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर इंदिरा देवहारी, एसडीएम पीयूष तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.