Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट सेवा के लिए चारामा थाना के आरक्षक तरुण सिन्हा सम्मानित

कांकेर। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर जिला मुख्यालय कांकेर में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं देने वाले चारामा थाना में पदस्थ आरक्षक तरुण सिन्हा (आरक्षक क्रमांक-664) को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह सम्मान छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर (आईएएस) तथा पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा (आईपीएस) की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। समारोह के दौरान अतिथियों ने आरक्षक तरुण सिन्हा के कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपा और भविष्य में भी इसी समर्पण एवं ईमानदारी के साथ पुलिस सेवा में योगदान देने के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यालय कलेक्टर एवं जिला प्रशासन, उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा आयोजित इस जिला स्तरीय समारोह में प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आरक्षक तरुण सिन्हा को मिले इस सम्मान पर चारामा थाना प्रभारी सुरेश राठौर सहित थाना परिवार के सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह सम्मान चारामा थाना के लिए भी गर्व का विषय माना जा रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.