Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG – ब्रेकिंग : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, सात ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा…

धमतरी, 03 अप्रैल 2026/ जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में विकासखंड कुरूद के ग्राम पंचायत चारभाटा (नारी) से प्राप्त शिकायत के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरूद द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया। उनके निर्देश पर आज सुबह राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा औचक एवं सघन जांच अभियान चलाया गया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जांच के दौरान 07 ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना वैध अनुमति के अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए गए। सभी वाहनों को मौके पर ही जब्त कर कृषि उपज मंडी कुरूद की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। संबंधित प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर (खनिज शाखा) को प्रेषित कर दिया गया है।

 

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, जिससे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ-साथ राजस्व की हानि को रोका जा सके।

 

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि, “अवैध खनिज परिवहन पर जिला प्रशासन की शून्य सहिष्णुता की नीति है। सभी संबंधित विभागों को सतत निगरानी एवं कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.