Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG – धमतरी : कलेक्टर के निर्देश और CEO के मार्गदर्शन में नगरी वनांचल क्षेत्र के कई धान खरीदी केंद्रों का इंस्पेक्शन,मसानडबरा जनमन कालोनी में व्यवस्थाओं का लिया जायजा…

धमतरी/नगरी,13 जनवरी 2026। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जिला पंचायत धमतरी गजेंद्र ठाकुर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को विकासखंड नगरी अंतर्गत धान खरीदी केंद्र नगरी,सांकरा, कुकरेल, डोंगरडुला, दुगली एवं केरेगांव का निरीक्षण किया गया,इसके पश्चात मसानडबरा जनमन कॉलोनी का भी निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान किसानों को दी जा रही सुविधाओं, धान तौल प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता, भुगतान व्यवस्था एवं अभिलेख संधारण की स्थिति की समीक्षा की गई,अधिकारियों द्वारा संबंधित कर्मचारियों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप **पारदर्शी एवं सुचारू धान खरीदी* सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
इन्हें भी पढ़े 😊

वहीं मसानडबरा जनमन कॉलोनी निरीक्षण के दौरान आवासीय सुविधाओं, आधारभूत संरचना, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति का अवलोकन किया गया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश प्रदान किए गए।

निरीक्षण दल में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रीति दुर्गम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नगरी श्री रोहित बोरझा, उप संचालक कृषि (DDO), एसडीओ आरईएस, एपीओ (आवास-नरेगा), डीपीएम, सहायक अभियंता जिला पंचायत तथा वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी (SADO) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.