Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — कांकेर पुलिस हुई हाईटेक, 183 MDT डिवाइस से अब घटनास्थल से ही होगी डिजिटल विवेचना

कांकेर 13 जुलाई 2026:— उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस ने नई आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा के नेतृत्व में जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों तथा विवेचकों को कुल 183 मोबाइल डाटा टर्मिनल (MDT) डिवाइस वितरित किए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इन आधुनिक उपकरणों की मदद से अब पुलिस विवेचक घटनास्थल से ही फोटो, वीडियो, गवाहों के बयान, जब्ती दस्तावेज और अन्य जरूरी साक्ष्यों को तुरंत ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। इससे जांच प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज, पारदर्शी और वैज्ञानिक होगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि MDT डिवाइस के उपयोग से विवेचना में होने वाली अनावश्यक देरी कम होगी। साथ ही साक्ष्य सुरक्षित रहेंगे और वरिष्ठ अधिकारी भी मामलों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग कर सकेंगे।

डिवाइस वितरण के साथ जिले के सभी पुलिस अनुविभागों में ई-साक्ष्य (E-Evidence) विषय पर प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया। इसमें विवेचकों को डिजिटल साक्ष्य जुटाने, सुरक्षित रखने, साइबर अपराधों की जांच, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कानूनी जब्ती और न्यायालय में डिजिटल साक्ष्यों की स्वीकार्यता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा ने कहा कि नई आपराधिक कानूनों के अनुसार तकनीक आधारित और समयबद्ध जांच ही आधुनिक पुलिसिंग की पहचान है। उन्होंने सभी विवेचकों से आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग कर गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके और अपराधियों के खिलाफ मजबूत कार्रवाई हो।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.