Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG— कांकेर पुलिस को मिले बॉडी वॉर्न कैमरे, थानों में किया गया वितरण

कांकेर 20 फरवरी 2026:- जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए एक अहम कदम उठाया गया है। पुलिस मुख्यालय रायपुर से मिले आधुनिक बॉडी वॉर्न कैमरों को जिले के अलग-अलग थानों में बांटा गया है।

यह वितरण पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा कांकेर के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में किया गया। कैमरे देने से पहले संबंधित पुलिस स्टाफ को इनके उपयोग और कानूनी नियमों की जानकारी भी दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बॉडी वॉर्न कैमरा ड्यूटी के दौरान की जाने वाली कार्यवाही की रिकॉर्डिंग करेगा। इससे पुलिस और आम लोगों के बीच होने वाली घटनाओं में पारदर्शिता बनी रहेगी। किसी भी विवाद की स्थिति में वीडियो फुटेज के आधार पर सच्चाई स्पष्ट की जा सकेगी।

इन कैमरों से गिरफ्तारी, जांच और अन्य कार्रवाई के दौरान वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध होंगे, जिससे जांच की गुणवत्ता बेहतर होगी और अदालत में भी मदद मिलेगी।

साथ ही, रिकॉर्डिंग होने से पुलिस पर लगने वाले झूठे आरोपों पर भी रोक लगेगी और वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

कांकेर पुलिस का कहना है कि यह पहल आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में भी कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.