Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

अवैध शराब कारोबार पर कांकेर पुलिस का बड़ा प्रहार, 505 मामलों में जब्त 3,188 बल्क लीटर से अधिक शराब का किया गया नष्टीकरण

कांकेर 10 जुलाई 2026:— जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांकेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 505 आबकारी प्रकरणों में जब्त कुल 3,188.935 बल्क लीटर अवैध शराब का विधिवत नष्टीकरण किया। यह कार्रवाई भानुप्रतापपुर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार, नष्ट की गई शराब में 1,629.805 बल्क लीटर देशी महुआ शराब और 1,559.130 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब शामिल है। सभी शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के मार्गदर्शन और एसडीओपी शेरबहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में की गई। इस दौरान थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर रामेश्वर देशमुख तथा आबकारी निरीक्षक सुश्री रेणु मरकाम भी मौजूद रहे।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

कांकेर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण या बिक्री की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना, चौकी, डायल 112 या पुलिस अपराध सूचना हेल्पलाइन 9479155125 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.