Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG.. धमतरी : “योग से स्वास्थ्य, स्वास्थ्य से समृद्धि “..सद्भावना भवन नगरी में नगरवासियों ने किया सामूहिक योगा,स्वस्थ तन.. शांत मन और सशक्त समाज की ओर एक कदम…!!

धमतरी/नगरी,21 जून 2026।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सद्भावना भवन, नगर पंचायत नगरी में सामूहिक योगाभ्यास एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशिक्षार्थियों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस,एसडीएम नगरी,नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा , जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, नागेंद्र शुक्ला ,मोहन नहाटा जी, प्रेमलता नागवंशी, महेंद्र नेताम, कमल डागा, मोहन पुजारी, दिनेश्वरी नेताम, रूपेन्द्र साहू,अजय नहाटा, चेलेश्वरी साहू,अश्वनी निषाद, प्रतिमा देवांगन शंकर देव, चित्रांश नागवंशी, विकास जैन, खेमेन्द्र साहू,बीएमओ सहित नगरवासी और प्रशिक्षार्थी, अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान योग विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। उपस्थित सभी लोगों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।

योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और सामाजिक समरसता का भी आधार है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, जागरूक एवं सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर होता है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.