Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — अंतागढ़ बनेगा विश्व आदिवासी दिवस का केंद्र,,एक लाख समाज के लोग होने,शामिल, दिल्ली से आएंगे विशेष वक्ता,जल-जंगल-जमीन और आदिवासी अधिकारों पर होगा बड़ा मंथन,

कांकेर/अंतागढ़ 19 जुलाई 2026:— कांकेर जिले में 9 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में रविवार को अंतागढ़ स्थित गोंडवाना समाज भवन में सर्व आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी ब्लॉकों से समाज के पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ तथा समाजों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के साथ-साथ समाज के अधिकारों और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला होगा। आयोजन के दौरान डीजे या अन्य कृत्रिम ध्वनि यंत्रों का उपयोग नहीं किया जाएगा। इसके स्थान पर पारंपरिक वाद्ययंत्र, लोकनृत्य और लोकगीतों के माध्यम से आदिवासी संस्कृति की समृद्ध विरासत को प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले समाज के लोगों से पारंपरिक वेशभूषा में आने की अपील भी की गई।

बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि आयोजन स्थल पर आदिवासी संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें पारंपरिक खाद्य सामग्री, वेशभूषा, हस्तशिल्प और अन्य सांस्कृतिक वस्तुओं का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही स्वागत, मंच संचालन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं।

सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष कन्हैया उसेंडी ने बताया कि 14 जुलाई को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि इस वर्ष जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस अंतागढ़ में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी ब्लॉकों में अंतागढ़ क्षेत्र कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है, इसलिए समाज ने यहां कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है ताकि क्षेत्र की समस्याओं और समाज के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाया जा सके।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में दिल्ली से विशेष अतिथियों और वक्ताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें डॉ. लक्ष्मण यादव भी शामिल होंगे, जो सामाजिक और संवैधानिक विषयों पर अपने विचार रखेंगे। उन्होंने कहा कि समाज का लक्ष्य जिले के प्रत्येक गांव से लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है और लगभग एक लाख लोगों के शामिल होने की तैयारी की जा रही है। समाज के अधिकारी-कर्मचारी भी पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए समाज के वरिष्ठ सलाहकार अश्वनी कांगे ने आदिवासी समाज के इतिहास, परंपराओं, सामाजिक नियमों, पेसा कानून और संवैधानिक अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति, भाषा और पारंपरिक वेशभूषा पर गर्व करने का आह्वान किया। साथ ही समाज के प्रति युवाओं में पैदा हो रही गलत धारणाओं को दूर करने, सामाजिक एकता, स्वाभिमान और सामाजिक संप्रभुता को मजबूत करने पर जोर दिया।

वहीं वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष चारामा ठाकुर राम कश्यप ने अपने संबोधन में पेसा कानून, जल-जंगल-जमीन के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं तथा खनन क्षेत्रों व राव घाट परियोजना पर मिलने वाली CSR मद की राशि पर चर्चा, माइंस से मिलने वाली राशि (dmf) पर विशेष चर्चा,साथ ही स्थानीय विकास कार्यों में पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर संगठित रूप से अपनी बात रखनी चाहिए।

अंतागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष संत राम सलाम ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं बल्कि समाज के अधिकारों की आवाज बुलंद करने का मंच है। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त को समाज जल, जंगल, जमीन, पेसा कानून, पांचवीं अनुसूची, पंचायती राज व्यवस्था तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर ज्ञापन भी सौंपेगा।

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि इस बार का जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस कांकेर जिले के इतिहास का सबसे बड़ा और यादगार आयोजन बनाया जाएगा। इसके लिए जिले के प्रत्येक गांव से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

इस दौरान संत लाल सलाम ब्लाक अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज अंतागढ़, कन्हैया उसेंडी सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष कांकेर,जीवन सलाम अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ बस्तर संभाग,अश्वनी कांगे,गौतम कुंजाम ब्लाक अध्यक्ष चारामा, ठाकुर राम कश्यप वरिष्ठ आदिवासी नेता व जनपद उपाध्यक्ष चारामा, बीरसिंग उसेंडी पूर्व अध्यक्ष, बद्री गावड़े, विश्राम गावड़े,रैन सिंग कांगे, सुभद्रा सलाम, चन्द्रहास नेताम, जय प्रकाश गावड़े सरपंच संघ अध्यक्ष चारामा, राजेश गोटा, ब्रिज लाल मंडावी,प्रफुल्ल मंडावी, बाल कृष्ण सलाम, विनोद शोरी, साथ ही कर्मचारी प्रभाग,युवा प्रभाग,महिला प्रभाग उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.