Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG – चैत्र नवरात्री : सिहावा शीतला शक्ति पीठ में पँचमी महोत्सव,भक्ति और शक्ति का दिखा अद्भुत संगम, विधायक अम्बिका मरकाम और जनक ध्रुव भी दर्शन के लिए पहुंचे…

धमतरी/नगरी,23 सोमवार 2026।चैत्र नवरात्रि पर सोमवार को शीतला शक्ति पीठ सिहावा में पंचमी महोत्सव धूम धाम से मनाया गया, दिन भर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा,श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाकार वातावरण को भक्ति मय बनाया, पुजारियों ने माता शीतला का विशेष सोलह श्रृंगार कर महाआरती किया,माता भक्त युवाओं ने शोभायात्रा निकाल कर छप्पनभोग अर्पित किया,सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम,बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव सहित दूर दूर से आये श्रद्धालुओं ने माता शीतला का कतार बद्ध होकर दर्शन लाभ लिया और अपनी मनोकामना लिए श्रीफल, श्रृंगार सामाग्री आदि पूजन सामग्री अर्पित की।

सेवा मण्डली नवागांव, छिपली,पुरानी बस्ती नगरी , शान्ति सरोवर सेवा मण्डली सामतरा सहित विभिन्न माता सेवा मण्डलिओ ने पंचमी महोत्सव पर पचरंगा सहित विभिन्न जस गीत गायन कर माता सेवा की,नवरात्रि की पंचमी का महत्त्व बताते हुए आचार्य नारायण प्रसाद पाठक ने बताया की पंचमी तिथि को स्कंदमाता माता की पूजा की जाती है,स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय की माता है इस दिन माता की सोलह श्रृंगार कर पूजा अर्चना करना विशेष फलदायी होता है, माँ की कृपा से बुद्धि में वृद्धि होती है औऱ ज्ञान रूपी आशीर्वाद मिलता है। श्रद्धालुओं की भीड़ व भोजन प्रसादी वितरण को स्वयं सेवियों ,छात्र छात्राओं ने सम्भाला,शीतला शक्ति पीठ सिहावा के अध्यक्ष श्री कैलाश पवार ने बताया कि चैत्र नवरात्रि में इस बार कुल एक हजार चालीस ज्योति प्रज्वलित हो रहे है ,प्रतिवर्ष की भांति नवरात्रि में समिति द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार को मनमोहक भक्ति मय प्रस्तुति होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

संचालक नरेंद्र नाग उपाध्यक्ष गगन नाहटा,राम लाल नेताम महासचिव नेम सिंह बिशेन,सह सचिव नारद निषाद,बुधेस्वर साहू,कोशाध्यक्ष गेंद लाल यादव,आचार्य नारायण प्रसाद पाठक, तुकाराम साहू ,पुजारी ज्ञान सागर पटेल,गणेश यादव,राजेश यदु,बलदेव निषाद,राजकुमार निषाद,दीपक तंवर, संजय सारथीं,प्रवीण गुप्ता,भरत निर्मलकर,महेंद्र कौशल,कुँवर साहू,मंशा राम गौर,जग्गू साहू,,नरेश पटेल ,महेश साहू,लाल जी साहू,संतोष पवार,सुभाष यादव,महेंद्र साहू ,अभय नेताम ,नवल साहू,दिनेश पटेल,बैजनाथ पटेल,बाल सिंह शोरी,मंशा गौर,तुलसी कुंजाम,सुंदरियां साहू,चरणबति नेताम ,मेहतर गौर, जसपाल कुंजाम, शान्ति लाल साहू,राजू गोस्वामी, कौशल पटेल,खेमिन यादव,गायत्री पटेल,गोमती निषाद,सुरेश विश्वकर्मा, अभिलाषा शांडिल्य, बिन्दा मरकाम,सोनल बाई, तुलसी कुंजाम आदि सेवा में जुटे हुए है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.