चारामा में भाजपा मंडल की बैठक, प्रशिक्षण अभियान की तैयारी और होली मिलन कार्यक्रम आयोजित

चारामा/कांकेर। चारामा में भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा शनिवार को स्थानीय अटल समरसता भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों के साथ नवगठित मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का परिचय-सम्मान सम्मेलन एवं होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, मंडल प्रभारी राजा देवनानी, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष किरण उसेंडी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठक मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
मुख्य वक्ता रंजना साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी 28 और 29 मार्च को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण अभियान की जानकारी दी तथा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। अन्य वक्ताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पार्टी की योजनाओं और कार्यक्रमों पर चर्चा की।
बैठक में महिला मोर्चा, किसान मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को सशक्त करना और आगामी गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना रहा।
इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रुक्मणि उइके, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हेमेंद्र ठाकुर, उमा शर्मा,जनपद अध्यक्ष जागेश्वरी भास्कर, जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिन्हा, अंजू सोनकर, महामंत्री संतोष नाहर,खुशी जोतवानी, यमुना मंडावी,नेता प्रतिपक्ष संतोष ओझा, ख़ेम तिवारी, प्रताप सलाम, भोज सिन्हा, सत्कार पटेल ,रजनी यादव, संतोषी सिन्हा, सुशील निषाद, ईश्वर छाटा, अजय जगवानी, बंशी सेन, अशोक देवांगन, वासु साहू, तामेश्वर साहू, पम्मी यादव, रूपेश देवांगन, प्रियेश सेन, ललित साहू, बंटी सबनानी, अमृत सिन्हा, वासु साहू, अमजद खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Live Cricket Info






