Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — अवैध अंग्रेजी शराब पर पुलिस की कार्रवाई, आदतन आरोपी सुग्रीव हिचामी गिरफ्तार

कांकेर 17 मार्च 2026:– कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से ही कई मामलों में शामिल रहा है और पुलिस की निगरानी सूची में भी था।

मिली जानकारी के अनुसार, 16 मार्च को कोरर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मरकाटोला निवासी सुग्रीव हिचामी अपने घर के आंगन में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रेड के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से 49 नग अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसमें सिम्बा बीयर, गोल्डन गोवा और प्लेन शोले शामिल हैं। कुल 18,690 एमएल शराब की कीमत लगभग 7,120 रुपए बताई गई है।

पूछताछ में आरोपी ने शराब को बिक्री के लिए रखना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 17 मार्च को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, सुग्रीव हिचामी के खिलाफ वर्ष 2008 से अब तक आबकारी अधिनियम के तहत 14 मामले दर्ज हैं और वह थाना कोरर का निगरानीशुदा बदमाश भी है।

कांकेर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.