Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG – ब्रेकिंग : सड़क दुर्घटना में कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत,आदिम जाति कल्याण विभाग में थे पदस्थ, ड्यूटी जाने के दौरान वाहन ने मारी टक्कर, निधन के बाद परिजनों ने किया नेत्रदान…

धमतरी,8 जनवरी 2026।धमतरी में हुए एक और सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई,बताया जा रहा है कि यहां ऑटोनुमा मालवाहक ने ड्यूटी जा रहे बाईक सवार युवक को जोरदार ठोकर मार दी,इस हादसे में युवक की जान चली गई जबकि बाईक के परखच्चे उड़ गए, इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र की है,जहां धमतरी कलेक्ट्रेट आदिम जाति कल्याण विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ भानपुरी निवासी देवेंद्र पिता जीवराखन साहू उम्र 37 वर्ष सुबह करीब 9 : 40 बजे अपने बाईक CG 05 AA 3830 से ड्यूटी जाने के लिए निकला था,उसी दौरान भानपुरी के पास गांव से निकलते ही कुछ ही दूरी पर सामने से आ रही वाहन CG 05 N 1896 ने टक्कर मार दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है इस हादसे में युवक गम्भीर रूप घायल हो गया,जिसे जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया गया था,जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया,इस घटना ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया है,गांव शोक में डूबा हुआ है.. फिलहाल पुलिस मामले की जांच शूरू आगे की कार्रवाई कर रही है। 

*मृतक का नेत्रदान…*

इधर सड़क हादसे में युवक के निधन के बाद इस दुखद माहौल में मृतक युवक के परिजनों ने मिशाल पेश करते हुए नेक कार्य किया है, तत्काल नेत्र विभाग को सूचना देकर मृतक का नेत्रदान करवाया जिससे उसके इस दुनिया में ना रहते हुए भी उसके आंखों के माध्यम से किसी और जरूरतमंद को नेत्र प्राप्त हो और वह देख सके,इस दौरान नेत्रदान में नोडल अधिकारी डॉ. राजेश सूर्यवंशी, गुरुशरण साहू सहित टीम ने प्रक्रिया पूरी की।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.