CG — ढाबे की आड़ में करता था शराब का कारोबार, एक महीने में दो बार गिरफ्तार हुआ ढाबा संचालक पप्पू खान; क्या इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करी पर लगेगा अंकुश?

कांकेर 17 मार्च 2026:- कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक ढाबा संचालक को रंगे हाथों पकड़ा है। खास बात यह है कि आरोपी इसी महीने में दूसरी बार पुलिस की गिरफ्त में आया है, जिससे उसके अवैध कारोबार की गंभीरता उजागर हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, 16 मार्च को थाना चारामा में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक टीकम दास सोने अपने हमराह स्टाफ के साथ थाना प्रभारी के निर्देश पर शराब रेड कार्रवाई के लिए निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पप्पू ढाबा संचालक इलाबुद्दीन उर्फ पप्पू खान अपने ढाबे में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब रखकर बिक्री कर रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों को साथ लेकर मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान आरोपी इलाबुद्दीन उर्फ पप्पू खान उम्र 39 वर्ष, निवासी बाजारपारा चारामा अपने ढाबे में मौजूद मिला। पूछताछ में उसने अवैध शराब रखने और बिक्री करने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने मौके से सफेद प्लास्टिक बोरी में रखी 17 पौवा प्रत्येक 180 एमएल देशी प्लेन शराब बरामद की। कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
बताते चल्ले कि यह आरोपी को इसी महीने पहले भी अवैध शराब के मामले में पकड़ा जा चुका है, बावजूद इसके वह फिर से उसी अवैध कारोबार में लिप्त पाया गया। इस पुनरावृत्ति को देखते हुए पुलिस अब उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
Live Cricket Info






