CG — अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, महाराष्ट्र से आकर भानुप्रतापपुर बस स्टैंड पर चढ़ा पुलिस के हत्थे


कांकेर 7 अगस्त 2026:— बान्दे थाना पुलिस ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महाराष्ट्र के परभणी जिले का रहने वाला है और घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भानुप्रतापपुर बस स्टैंड में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, बान्दे थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बान्दे निवासी ब्रोजेन पाल और महाराष्ट्र निवासी सागर काले ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सागर काले छत्तीसगढ़ आया हुआ है। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम ने भानुप्रतापपुर बस स्टैंड से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसके पास से मामले से जुड़ा मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में कांकेर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी के अश्लील फोटो या वीडियो बनाना या बिना अनुमति वायरल करना गंभीर अपराध है। ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
Live Cricket Info







