स्कूल से घर लौट रही चार छात्राओं को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, चारों गंभीर रूप से घायल


कांकेर 11 जुलाई 2026:— कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाबुकोहका के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में स्कूल से घर लौट रही चार छात्राएं घायल हो गईं। तेज रफ्तार कार की टक्कर से चारों छात्राओं को चोटें आईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए चारामा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया।
घायल छात्राओं में तीन छात्रा कक्षा 12 वी के है और एक छात्रा कक्षा 10 वी की है, चारों छात्राएं ग्राम बाबुकोहका की निवासी हैं और ग्राम गोलकुम्हड़ा स्थित शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत हैं।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को विद्यालय की छुट्टी होने के बाद चारों छात्राएं अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाबुकोहका के पास एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल चारामा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए चारों छात्राओं को जिला अस्पताल कांकेर रेफर कर दिया। फिलहाल सभी छात्राओं का उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।
Live Cricket Info







