CG — सड़क किनारे बेच रहा था गांजा,,पुलिस ने दबोचा,,1.575 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार,


कांकेर/भानुप्रतापपुर,2 अगस्त 2026:— कांकेर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम संबलपुर कराठी रोड स्थित अटल आवास के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में उसकी पहचान किशोर जैन उम्र 35 वर्ष निवासी संबलपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.575 किलो गांजा और 2,600 रुपये नकद मिले। जब्त किए गए गांजा और नकदी की कुल कीमत 81,600 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
कांकेर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी नशे की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
Live Cricket Info







