Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

धमतरी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर ही मौत, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल

धमतरी 27 जून 2026:— जिले के सिहावा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गढ़ियापारा गांव के पास एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक की पहचान सुमन मरकाम, निवासी पंडरीपानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, तभी किसी कारणवश वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे में घायल हुए नाबालिग बालक को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही सिहावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.